विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संतुलन का दोहराया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संतुलन का दोहराया संकल्प

*किसी एक प्रयास से पर्यावरण संतुलन संभव नहीं, पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करें: डॉ. दिलीप जायसवाल*

*प्रकृति प्रदत्त चीजों का दोहन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा: डॉ. दिलीप जायसवाल*

पटना, 5 जून। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पटना स्थित कंकड़बाग कॉलोनी पार्क में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया। उन्होंने इस मौके पर पांच पौधे लगाकर सभी नागरिकों से पर्यावरण बचाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आग्रह किया।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी एक प्रयास से पर्यावरण संतुलन संभव नहीं है। पर्यावरण को बचाने के लिए हम सभी लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता देने और प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने पर्यावरण को स्वस्थ और हरा-भरा रखने की प्रतिज्ञा पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान जैसी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने इन समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता बताई।

उन्होंने कहा कि आज जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, जल-वायु सब कुछ जीवनदायिनी है। लेकिन हम गलत तरीके से इसका दोहन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे जन जीवन मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात को समझें और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दें।

उन्होंने लोगों से पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार भी लोगों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

इस कार्यक्रम में कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू, सह कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक, रमन कुमार, अजय मिश्रा, आनंद श्रीवास्तव, सतीश पप्पू, सुरेंद्र कुमार, चंद्रमणि सिंह, कंकड़बाग उत्तर मंडल अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, सुंदर रजक, अमित सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संतुलन का दोहराया संकल्प"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article