राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया प्राइमस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का शुभारंभ
*बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम: डॉ. डी के चौधरी की स्मृति में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन*
पटना: बिहार के राज्यपाल, श्री आरिफ मोहम्मद खान की उपस्थिति में एक अत्याधुनिक अस्पताल "प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी" अस्पताल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सी पी ठाकुर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे विशिष्ट अथिति के रूप से उपस्थित रहे। यह अस्पताल डॉ. डी के चौधरी की स्मृति में जनसेवा हेतु समर्पित है, जिन्हें प्रतिष्ठित डॉ. बी सी रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
महामहिम राज्यपाल ने कहा कि तंग गलियों में ऐसे अस्पताल का निर्माण बेहद सराहनीय है। डॉक्टर को इलाज के बाद जो फीस देते हैं, वो उसकी शारीरिक मेहनत की पारिश्रमिक होता है, लेकिन उनकी करुणा और दयालुता के हम सभी ऋणी होते हैं। जो डॉक्टर धैर्य के साथ मरीजों का इलाज करते हैं, वे सफल डॉक्टर होते हैं। भारत में चिकित्सा के ऊपर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने अस्पताल के लिए शुभकामनाओं देते हुए कहा कि जब आप स्वस्थ नहीं हैं, तब उसके लिए दवाई गंगा जल की तरह है और डॉक्टर नारायण हरि की तरह हैं। डॉ के प्रति विशेष आदर का भाव होना चाहिए। मुझे विशेष है कि इस हॉस्पिटाल के माध्यम से लोगों की सेवा होगी। डॉ. सी पी ठाकुर ने अस्पताल के लिए शुभकामाएं देते हुए कहा कि बिहार का विकास सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
अश्विनी चौबे ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए इस अस्पताल के शुभारम्भ के दौरान सराहना की और कहा कि ऐसे अस्पताल हर जगह खुले ताकि लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मिले।
इस अवसर पर प्राइमस अस्पताल के प्रबंध निदेशक, श्री मनीष चौधरी ने कहा, "हमें डॉ. डी के चौधरी की विरासत को आगे बढ़ाने और बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में गर्व महसूस हो रहा है। हम अपने रोगियों और समुदाय के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इस समारोह में पद्मश्री डॉ. सी पी ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी खुशी व्यक्त की और क्षेत्र में गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया। डॉ. प्रयाग्या चौधरी ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल को आशीर्वाद दिया और बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के मिशन में सफलता और समृद्धि की कामना की।
अस्पताल का प्रबंधन डॉ. डी के चौधरी द्वारा निर्धारित मूल्यों और मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और सेवा प्रदान करने वाले लोगों के जीवन में सार्थक अंतर लाने का प्रयास करता है।
0 Response to "राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया प्राइमस सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें