प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज छठे दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया

प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज छठे दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया


पटना, सोमवार, दिनांक 10.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज छठे दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ जीपीओ से तारामंडल, आयकर गोलम्बर, आर ब्लॉक से पुनः जीपीओ तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 4 ठेला एवं लोहा काउंटर जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 65,000/- जुर्माना वसूल किया गया। 

पाटलिपुत्र अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ बोरिंग रोड चौराहा से लेकर राजपुर सब्जी मंडी होते हुए पुनः बोरिंग रोड चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 अवैध बैनर/पोस्टर, फल दुकान, सब्जी स्टॉल एवं अन्य हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 6,500/- जुर्माना वसूल किया गया। 

पटना सिटी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ चौक शिकारपुर से पटना साहिब होते हुए मोर्चा रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 15 अवैध बैनर/पोस्टर एवं टूटा-फूटा स्क्रैप्ट हटाया गया तथा टूटा-फूटा स्क्रैप्ट जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 5,500/- जुर्माना वसूल किया गया। 

नगर परिषद् दानापुर निजामत में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गोला रोड से राजधानी पेट्रोल पम्प होते हुए बंगा स्वीट्स तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 41 अवैध बैनर/पोस्टर, बाँस, बल्ला हटाया गया तथा बाँस, बल्ला, ठेला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 1,500/- जुर्माना वसूल किया गया।  

आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 78,500/- जुर्माना वसूला गया।  

0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज छठे दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article