प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया
पटना, शुक्रवार, दिनांक 21.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ चिड़ियाँखाना गेट नं. 1 से राजाबाजार पिलर नं. 1 तक एवं पिलर नं. 1 से चिड़ियाँखाना तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान चार चक्का ठेला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 8,850/- जुर्माना वसूल किया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ ज्ञान भवन से कारगिल चौक, डीएम कार्यालय, विस्कोमान भवन होते हुए पुनः ज्ञान भवन तक अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 3,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
कंकड़बाग अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ पाटलिपुत्रा खेल परिसर से गायत्री मंदिर होते हुए मेदन्ता हॉस्पीटल रोड से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 3,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
पटना सिटी अंचल में दस बजकर तीस मिनट पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ चौकशिकारपुर से बाललीला होते हुए भगत सिंह चौक मोड़ तक अस्थायी/स्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 16 अवैध बैनर/पोस्टर, ठेला, खुमचा, दुकान इत्यादि हटाया गया तथा टूटा-फूटा स्क्रैप्ट, बाँस, बल्ला जब्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,200/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 19,550/- जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज भी अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "
एक टिप्पणी भेजें