
प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया
पटना, मंगलवार, दिनांक 11.03.2025ः आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान चलाया गया। विभिन्न नगर निकायों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना के अनुसार आज पटना नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ आयकर गोलम्बर से जीपीओ तथा पुनः जीपीओ से आयकर गोलम्बर तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 2,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
पाटलिपुत्र अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ गाँधी मैदान, ज्ञान भवन से कारगिल चौक, कारगिल चौक से चारों तरफ, वापस आयुक्त कार्यालय तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 5 अवैध बैनर/पोस्टर हटाया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 6,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
पटना सिटी अंचल में दस बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ कंगन घाट से गुरूद्वारा होते हुए चौक मोड़ तक अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 12 अवैध बैनर/पोस्टर एवं टूटा-फूटा स्क्रैप्ट हटाया गया तथा स्क्रैप्ट जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 4,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
नगर परिषद् दानापुर निजामत में ग्यारह बजे पूर्वाह्न से दो बजे अपराह्न तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। आज यहाँ सगुना मोड़ से आरके पूरम खगौल रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के दौरान 35 अवैध बैनर/पोस्टर हटाया गया तथा बाँस, बल्ला, ठेला जप्त किया गया। आज इस अंचल में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में ₹ 13,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
आज के अतिक्रमण उन्मूलन अभियान में विभिन्न अंचलों में ₹ 26,000/- जुर्माना वसूला गया।
0 Response to "प्रमंडलीय आयुक्त के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया गया "
एक टिप्पणी भेजें