नन्हीं परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री राम कृपाल यादव सहित कुम्हरार विधायक श्री अरुण कुमार सिंहा, बीजेपी कला संस्कृति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण सिंह ,महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा मानवी,कमल नोपानी प्रदेश महासचिव जेडीयू,पत्रकार संघ के सचिव रणजीत कुमार ने भाग लिया।स्थापना दिवस समारोह में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें काया डांस अकादमी के बच्चों द्वारा प्रदर्शन मोहक प्रस्तुति दी गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य एवं विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को नन्ही परी फाउंडेशन के तरफ से सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में फाउंडेशन की संस्थापिका रेणु कुमारी,अध्यक्ष मनीष आनंद,सचिव मोहित श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष सरिता शिवांगी, प्रसिद्ध कॉमेडियन बी बी विजेंदर सिंह,नेहा सिंह पगली,कृष्णा राज,प्रीति,रिशु, छोटे बाबा,रीता सिन्हा,संस्थापिका (राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक)
रितु कुमारी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक) कंचन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष मानव अधिकार जनकल्याण संस्थान सोशल वेलफेयर फाउंडेशन,कलाकार विकास पांडे,आकाश मिश्रा,रोहित तिवारी,अमित सिंघा, सिंगर सीमा, रिंकी पूनम एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
0 Response to "नन्हीं परी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें