इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल आर्ट के संचालक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने संस्थान में लड़कियों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है

इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल आर्ट के संचालक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने संस्थान में लड़कियों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है

पटना: पटना में आर्य कुमार रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल आर्ट के संचालक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने संस्थान में लड़कियों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। इस पहल का उद्देश्य बिहार के महिलाओं को आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।

अंसारी के अनुसार, मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा का साधन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन विकसित करने का तरीका भी है। उन्होंने कहा, "मार्शल आर्ट्स सीखना महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बना सकता है ओर छेड़ छाड़ करने वालो को मुंह तोड़ जबाब दे सकती हैं । आज कल लड़कियों मानसिक रूप से बेहद कमजोर होती जा रही हैं, छोटी-छोटी बातों पे आत्महत्या जैसे बड़ी घटना को अंजाम दे देती हैं।" मार्शल आर्ट करने से मानसिक तनाव जैसे गंभीर हालत से बाहर निकलने में काफी मदद करती हैं।" 
संस्थान में कराटे और अन्य आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता हैं। इच्छुक छात्राएं अधिक जानकारी के लिए संस्थान से संपर्क कर सकती हैं। जाबिर अंसारी की इस पहल पटना की छात्राओं में आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर नई जागरूकता आने की उम्मीद है। जाबीर अभी पटना विश्वविद्यालय  के उर्दू विभाग से MA की पढ़ाई के साथ अपना खेल भी जारी रखें हुए हैं।

0 Response to "इंस्टीट्यूट ऑफ डायनेमिक मार्शल आर्ट के संचालक अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी मोहम्मद जाबिर अंसारी ने संस्थान में लड़कियों के लिए निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article