विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का प्रहार

विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का प्रहार

 *डॉ. दिलीप जायसवाल का राजद  पर वार: राजद की राजनीति  परिवारवाद झूठ और भ्रष्टाचार पर आधारित* 

 *भाजपा का एजेंडा सुशासन और विकास, राजद का एजेंडा झूठ और नकारात्मकता* 

पटना।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर करारा हमला करते हुए कहा कि ये दल केवल झूठ, भ्रांति और नकारात्मक राजनीति की नींव पर टिके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने इन दलों की विफलताओं को बार-बार नकारा है, लेकिन फिर भी ये जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं।

डॉ. जायसवाल ने कहा, "राजद और उसके सहयोगी दलों का एकमात्र एजेंडा विकास में बाधा डालना और बिहार को पीछे धकेलना है। जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।"


राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता  द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए ‘दोहरा चरित्र’ के आरोपों को खारिज करते हुए बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजद के नेताओं पास न तो बिहार के विकास के लिए कोई दृष्टिकोण है और न ही अपने शासनकाल की विफलताओं का जवाब। ऐसे में भाजपा पर इस प्रकार के झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी हताशा और राजनीतिक दिवालियापन को दर्शाता है।

डॉ. जायसवाल ने कहा, राजद नेता को पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। जिन्होंने बिहार को भ्रष्टाचार, अपराध और जंगलराज में झोंक दिया, वे आज भाजपा पर सवाल उठाने की स्थिति में नहीं हैं। भाजपा के कार्यकर्ता और नेता जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित हैं, जबकि राजद की राजनीति केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती है।"

उन्होंने आगे कहा, "दोहरा चरित्र तो उस राजद का है, जो एक तरफ सामाजिक न्याय की बात करता है, लेकिन अपने ही शासनकाल में दलितों, पिछड़ों और गरीबों पर अत्याचार की अनगिनत कहानियां लिखता है। भाजपा ने हमेशा समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है और यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।"

 डॉ जायसवाल ने कहा कि भाजपा की राजनीति पारदर्शिता, सुशासन और विकास पर आधारित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजद के नेताओं के झूठे आरोपों का बिहार की जनता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"

डॉ जायसवाल ने कहा,राजद  के लोगों को चाहिए कि वे अपनी असफलताओं का ठीकरा भाजपा पर फोड़ने की बजाय राज्य की जनता से माफी मांगें, जिनका उन्होंने और उनकी पार्टी ने वर्षों तक शोषण किया है। भाजपा हर हाल में जनता के हित में काम करती रहेगी और विकास की इस यात्रा को तेज गति से आगे बढ़ाएगी।"

0 Response to "विपक्ष की नकारात्मक राजनीति पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का प्रहार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article