पारस एचएमआरआई द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
• 200 से ज्यादा लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से लिया निःशुल्क परामर्श
पटना।
पारस एचएमआरआई पटना द्वारा आयोजित 21 दिसंबर को राजा बाजार के मदरसा गली में मेगा हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कैंप में 200 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें पंजीकरण और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क था।
इस कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम *डॉ. जावेद अनवर* - हृदय रोग विशेषज्ञ, *डॉ. शाहिद सिद्दीकी* - पेट और आंतों से जुड़े रोग विशेषज्ञ, *डॉ. मसीउल्लाह* - सामान्य सर्जरी, *डॉ. अभिषेक चौधरी* - आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ, *डॉ. मोसर्रत शाहीन* - कैंसर विशेषज्ञ और *डॉ. नाज़िया निगार* - स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क परामर्श दिया। कैंप में पीएफटी, ईसीजी जैसी सेवाओं का भी लाभ उठाने का मौका मिला।
पारस एचएमआरआई के *फैसिलिटी डाइरेक्टर अनिल कुमार* ने बताया कि पारस एचएमआरआई हमेशा से मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता देता है। इस मेगा हेल्थ कैंप के माध्यम से हमने न केवल मरीजों को उनकी समस्याओं का समाधान प्रदान किया बल्कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित भी किया। पारस एचएमआरआई आम जनता के लिए हमेशा फिक्र मंद रहता है। दोनों के बीच संबंध अटूट बना रहे है, इसके लिए इस तरह के आयोजन जरूरी होते हैं। हम आम जन की सेवा के लिए उपलब्ध हैं, यह मैसेज आमलोगों तक जाना चाहिए। आगे भी इस तरह के मुफ्त जांच शिविर आयोजित होते रहेंगे।
0 Response to "पारस एचएमआरआई द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें