कला और खेल उत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज गुलेल से निशाने बाज़ी तथा गिल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया

कला और खेल उत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज गुलेल से निशाने बाज़ी तथा गिल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया

तरंग : कला और खेल उत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज गुलेल से निशाने बाज़ी तथा गिल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया। यह आयोजन एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰, पटना के मैदान में किया गया। क्षेत्रीय खेल को बढ़ावा देने की सोच के साथ शिक्षा विभाग ने यह पहल की है। यह पहली बार हो रहा है जब सरकार की तरफ़ से गुलेल और गिल्ली डंडा की प्रतियोगिता को राज्य स्तर पर स्थान दिया गया है। इन दोनों ही विधाओं में बारह-बारह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों का चयन विद्यालय स्तर और उसके बाद जिले स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा किया गया है। तरंग का आयोजन एस॰सी॰ई॰आर॰टी॰ के निदेशक श्री सज्जन आर. के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता डॉ. जैनेन्द्र दोस्त के संयोजन में किया जा रहा है। तरंग उत्सव में कल लंबी कूद, ऊँची कूद, 200मीटर रेस तथा योग प्रतियोगिता का आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग़ पटना में किया जयेगा। दोपहर दो बजे सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

0 Response to "कला और खेल उत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज गुलेल से निशाने बाज़ी तथा गिल्ली डंडा खेल का आयोजन किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article