
गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की आतंकवादी हमले में मौत, शवों को बिहार लाने की तैयारी** : संतोष कुमार सिंह, मंत्री श्रम संसाधन विभाग।
गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में 18 अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमले में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान फ़हीम नासिर (निवासी: अकबरपुरा, वैशाली), कलीम (निवासी: हनुमाननगर चकला गांव, मधेपुरा), और मोहम्मद हनीफ (निवासी: रामपुर लाही, मधेपुरा) के रूप में हुई है।
इस घटना के बाद श्रम संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के शवों को उनके गृह राज्य बिहार भेजने की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार, इन तीनों मजदूरों के शवों को आज रात श्रीनगर से फ्लाइट संख्या 6E-2226 के माध्यम से दिल्ली भेजा जाएगा, जो रात 21:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद, शवों को दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E-5058 द्वारा कल सुबह 8:00 बजे पटना पहुंचाया जाएगा।
इस दुखद घटना पर सभी मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उक्त बातें मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बताया और कहा प्रशासन द्वारा मृतकों के शवों को जल्द से जल्द उनके घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
श्रम संसाधन विभाग हर स्तर पर श्रमिकों के परिवार जनों के मदद के लिए तैयार है।
0 Response to "गांदरबल, जम्मू-कश्मीर में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की आतंकवादी हमले में मौत, शवों को बिहार लाने की तैयारी** : संतोष कुमार सिंह, मंत्री श्रम संसाधन विभाग। "
एक टिप्पणी भेजें