बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन
पटना, 23.10.2024। राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17/19 भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जहानाबाद के भारोत्तोलकों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बुधवार को 5 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक के साथ कुल 7 स्वर्ण, 3 रजत एवं 1 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहला स्थान पर काबिज हुई। सारण टीम 4 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गयी।
खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक अंडर-19 में जहानाबाद के भारोत्तोलकों ने 2 स्वर्ण एवं 1 रजत तथा बालक अंडर-17 में 3 स्वर्ण पदक जीता। बालक अंडर-19 के 81 कि0ग्रा0 भार वर्ग में रोहतास के पियुष कुमार ने स्नैच में 98 कि0ग्रा0 तथा क्लीन एण्ड जर्क में 128 कि0ग्रा0 कुल 226 कि0ग्रा0 भार उठाकर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
बुधवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु एवं भार वर्ग के परिणाम इस प्रकार हैं:-
बालक अंडर-19 (81 कि0ग्रा0)
1. पियुष कुमार (रोहतास)
2. हर्ष राज सिन्हा (जहानाबाद)
3. दिलीप कुमार (सीतामढ़ी)
89 कि0ग्रा0
1. हिमांशु कुमार (जहानाबाद)
2. रोहित कुमार (सीतामढ़ी)
3. विनायक सिन्हा (नवादा)
96 कि0ग्रा0
1. अमन मेहता (जहानाबाद)
2. अंकित राज (सारण)
3. कौशल कुमार (सीतामढ़ी)
बालक अंडर-17 (81 कि0ग्रा0)
1. यश राज (जहानाबाद)
2. आनन्द देव (सारण)
3. अंकित (बेगूसराय)
89 कि0ग्रा0
1. आदित्य राज (जहानाबाद)
2. अमित कुमार (नवादा)
3. रोहित कुमार (मुजफ्फरपुर)
96 कि0ग्रा0
1. रोहित कुमार (जहानाबाद)
2. राजनंदन कुमार (नवादा)
3. हर्षित राज (सारण)
0 Response to "बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन"
एक टिप्पणी भेजें