*9 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट और फैशन शो*

*9 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट और फैशन शो*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 05 सितम्बर ::

पटना के जवाहर लाल नेहरू मार्ग (बेली रोड) पर बन रहे मेट्रो के पिलर नंबर 154-155 के पास मान्या प्रीमियर रिजॉर्ट में 09 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट और फैशन शो।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन फैशिनो ग्रुप और दस्तक बिहार  के संयुक्त तत्वावधान में  किया गया है। कार्यक्रम के आर्गनाइजर शुभम कुमार ने बताया कि बिहार में पहली बार रनवे रिदीम डांडिया नाइट और फैशन शो होने जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम में प्रवेश के टिकट रखा गया है। डांडिया नाइट के लिए एकल (सिंगल) 399 रुपया, एक जोड़े (युगल) के लिए 699रूपये और परिवार (फैमिली) के लिए 1099 रूपये रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रनवे रिदीम डांडिया नाइट के एक आकर्षक वैन का लॉचिंग भी होगा, जिसमें मखाने का रबड़ी, लड्डू, मिठाई, ढोकला, समोसा, पिज्जा इत्यादि  उपलब्ध रहेगा।

वार्ता के समय राज कुमार, शुभम कुमार, गौरव सिन्हा, पीयूष श्रीवास्तव, दिनेन्द्र कुमार मौजूद थे। 
                 -----------

0 Response to "*9 अक्टूबर को होगा डांडिया नाइट और फैशन शो* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article