रिमझिम बरसे सावन में महिलाओं ने की खूब मस्ती

रिमझिम बरसे सावन में महिलाओं ने की खूब मस्ती

 
पटना : प्रथम भूमिहार महिला समाज, पटना द्वारा बंदर बगीचा स्थित यो चाइना रेस्टुरेंट में रिमझिम बरसे सावन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मस्ती करते हुए महिलाओं ने एक दूसरे को सावन की बधाइयां दी। सभी महिलाओं ने हरे रंग का परिधान पहना था जिसमें वो बहुत हीं आकर्षक लग रही थी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पत्नी उमा सिन्हा, विशिष्ट अतिथि मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी, जस्टिस संजय कुमार की पत्नी समीक्षा कुमार, मुक्ता शर्मा, उषा सिन्हा, दिव्या शर्मा, अनामिका शर्मा, नीलम सिंह, नीरा सिंह, ममता शर्मा, श्रुति सिन्हा, विभा सिंह, विभा कुमार व रिनीता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में हरियाली बन्नो, कांवरिया वेशभूषा, क्वेश्चन राउंड, कजरी गीत एवं सावन डांस का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने शामिल होकर खूब मस्ती की। इसके साथ ही कार्यक्रम में कई प्रकार के फन गेम्स भी खेले गए। कार्यक्रम संयोजक उषा सिन्हा ने बताया कि समाज सेवा के साथ-साथ महिलाओं के मनोरंजन एवं मिलने - जुलने के लिए यह कार्यक्रम किया गया था। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सावन क्वीन का ख़िताब अल्पना सिंह को मिला जबकि फर्स्ट रनर अप डॉ. स्वाति एवं सेकंड रनर अप आकांक्षा रही। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता रिंकू शर्मा एवं प्रियंका, कजरी में आशा शर्मा एवं क्वेश्चन राउंड में शोभा शर्मा विजेता रही।

0 Response to "रिमझिम बरसे सावन में महिलाओं ने की खूब मस्ती "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article