जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह एक नियमित निरीक्षण था। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

विदित हो कि वेयर हाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), हैदराबाद द्वारा निर्मित M3 ईवीएम एवं वीवीपैट संधारित है।
जिलाधिकारी ने  वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायज़ा लिया। सुरक्षा व्यवस्था भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सुदृढ़ है। सीसीटीवी से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ; अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, पटना को ईवीएम वेयरहाउस के संचालन में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, पटना पश्चिमी; सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ; अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, अपर ज़िला दंडाधिकारी सामान्य, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ़, अंचल अधिकारी, फुलवारीशरीफ़ एवं अन्य भी उपस्थित थे।

0 Response to "जिलाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह द्वारा आज फुलवारीशरीफ प्रखण्ड परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article