मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगा कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगा कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ

 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास, 01 अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधा का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरू किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया। 
वहीं विभागीय मंत्री, डा० प्रेम कुमार, जल संसाधन विभाग मंत्री, श्री विजय कुमार चौधरी एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, श्री दीपक कुमार द्वारा भी आम का पौधा लगाया गया। समारोह के दौरान श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्य सचिव एवं श्री चैतन्य प्रसाद, विकास आयुक्त द्वारा आंवला का पौधा रोपित किया गया, साथ ही विभागीय सचिव, श्रीमती बंदना प्रेयषी द्वारा भी बेल का पौधा लगाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर वन महोत्सव-2024 को सफल बनाने एवं राज्य में हरित आवरण बढ़ने में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें आप सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा० प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। 
इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (HoFF), बिहार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), बिहार एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 Response to "मुख्यमंत्री ने आम का पौधा लगा कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का किया शुभारंभ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article