उपेन्द्र कुशवाहा ने नासरीगंज और काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जबकि पत्नी स्नेहलता ने हसनपुरा प्रखंड में किया जनसम्पर्क,

उपेन्द्र कुशवाहा ने नासरीगंज और काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जबकि पत्नी स्नेहलता ने हसनपुरा प्रखंड में किया जनसम्पर्क,


पटना। 17 मई , 2024 

रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं काराकाट लोकसभा क्षेत्र से NDA प्रत्याशी  उपेन्द्र कुशवाहा ने आज नासरीगंज और काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। आज इस जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत नासरीगंज प्रखण्ड के कैथी और कछवा क्षेत्र से हुई। इसके बाद काराकाट प्रखण्ड के गुजरू और दनवार क्षेत्र में जनसम्पर्क किया गया। इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने मतदाताओं के साथ सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में क्षेत्र में उनके द्वारा सम्पन्न कार्यों की चर्चा की।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बताया कि आज उपेन्द्र कुशवाहा की धर्मपत्नी एवं रालोमो की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती स्नेहलता एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई0 स्मृति कुमुद के नेतृत्व में गठबंधन के विभिन्न दलों की महिला नेत्रियों बिमला सिन्हा, आशा सिंह, रूबी कुमारी, सुनीता गुप्ता, पुष्पलता कुमारी, रेशमा पटेल गीता कुमारी, रीना सिंह, शोभा चन्द्रवंशी के साथ हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत बंधु बिगहा,कुंज बिगहा, फतेहगंज,जलपुरा, बिरहारा,विष्णुपुरा, सत्यदेव नगर, गंगापुर, सरदवन बिगहा, मेरीगंज,जखौरा डीह मल्लहारा,बेला बिगहा,डिहरी, बंगाली बिगहा,अल्लपा,उच्छलबिगहा और फतेहपुर गाँवों में जनसम्पर्क किया। इस अभियान के दौरान महिला मतदाताओं ने बहुत आत्मीयता से स्नेहलता का स्वागत किया। NDA प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के समर्थन में महिला मतदाताओं का रुझान साफ दिख रहा है। स्नेहलता ने महिला मतदाताओं से केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की नीतीश सरकार के महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की चर्चा की।


0 Response to " उपेन्द्र कुशवाहा ने नासरीगंज और काराकाट प्रखंड क्षेत्र में जबकि पत्नी स्नेहलता ने हसनपुरा प्रखंड में किया जनसम्पर्क, "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article