रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह अप्रैल-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया।

रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह अप्रैल-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया।


आज दिनांक-06.05.24 को रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह अप्रैल-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें सभी रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेल पुलिस निरीक्षक एवं सभी रेल थाना/पी०पी०/अप०नि० केन्द्र के अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसमें विशेष कर कांडो के निष्पादन/फिरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट तामिला/मार्गरक्षण/ अभियुक्तों का सत्यापन एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष चेकिंग/सतर्कता बरतने के साथ-साथ अन्य बिन्दुओं पर सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही लोकसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर अवैध अग्नेयास्त्रों की बरामदगी एवं अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णतः रोक लगाने पर विशेष ध्यान देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। माह अप्रैल में रेल पुलिस पटना द्वारा चलाये जा रहे Operation Clean के अंर्तगत कुल 112 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। एवं कुल 106 मोबाईल (कांडो में), 215.200 ली० देशी शराब, 1641.670 ली० विदेशी शराब, 303 बोर का 05 कारतुस, 25.600 कि० ग्रा० गांजा एवं 19 पीस नशीला टेबलेट एवं 11,530/-रूपये नगद, आदि की बरामदगी की गयी है। अपराध गोष्ठि में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


रेल जिला पटना का माह अप्रैल-2024 का उपलब्धी


01. गिरफ्तारीः-


112 (कांड में)


02. अवैध आग्नेयास्त्रः 303 बोर का 05 गोली


03. मादक पदार्थः-


1641.670 ली० विदेशी शराब।


215.200 ली० देशी शराब।


25.600 कि०ग्रा० गांजा।


19 पीस नशीला टेबलेट।


106 मोबाईल कांड में (अनुमानित मूल्य-15.90 लाख)


प्रशस्ति-पत्र-30 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी


नगद राशि-101 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी


सुसेवांक-74 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी


रेल जिला पटना से सेवानिवृत हुए कुल 01 पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। जो निम्न हैः-


01. पु०अ०नि० अशोक कुमार सिंह


04. अन्य बरामदगीः-


05. पुरस्कार :-

0 Response to " रेल पुलिस अधीक्षक, पटना के द्वारा माह अप्रैल-2024 का अपराध गोष्ठि का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article