
दिव्ययंगजनों के बीच लोक चेतना विकास अभियान का का हुआ आयोजन
दिव्यांगो का सशक्तिकरण तभी होगा जब दिव्यांग अपने मत का प्रयोग करेंगे: आशुतोष राय
दिनांक 1 अप्रैल ,2024
पटना: बिहार की राजधानी पटना में स्थित गांधी मैदान के पावन धरती पर दिव्यांग जन के कल्याण और उसके सशक्तिकरण के लिए लोक चेतना विकास अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस संदर्भ में विश्व युवा दिवस पर राष्ट्रीय दिव्यांग्जन वित्त एवं विकास निगम (एनडीएफडीसी) के मुख्यालय में दिव्यांगों के शक्तिकरण के लिए भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान ने भगवदगीता के कर्म विज्ञान, न्याय सिद्धांत और शासन नीति के बुनियाद पर लोक सेवार्थ लोक संवाद योजना का प्रस्ताव संस्थान के प्रबंधक निदेशक श्री नवीन शाह के समक्ष रखा था।
जिसके बाद इस विषय पर श्री नवीन शाह जी ने 12 अगस्त 2023 को आगरा में और 7 सितंबर 2023 को वृंदावन में लोक प्रशासनिक अधकारियो , शिक्षको , और बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा की और इस विषय पर अपना समर्थन और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया
इसी के परिणाम स्वरूप दिव्यांग सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत तथा सयुक्त राष्ट्र संघ के मानव अधिकारों की सरभोम घोषणा व भारतीय संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के मूल कार्तव्यो को दृष्टि में रख कर दिव्यांग के बीच पटना लोक संवाद का कार्यक्रम रखा गया ।
कार्यक्रम से संबंधित पत्र जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला कार्यक्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री आशुतोष राय उपस्थित रहे जिन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों के लिए आधुनिक सुविधाओं की जानकारी देते हुए ईवीएम मशीन की स्तत्यता और सार्थकता का प्रशिक्षण व प्रमाण भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री नवीन शाह जी ने कहा की दिव्यांगो का सशक्तिकरण तभी होगा जब दिव्यांग अपने मत का प्रयोग श्रेष्ठ व्यक्ति के चुनाव में करेंगे। एनडीएफडीसी अपने स्वावलंबन केंद्र के माध्यम से दिव्यांगो को प्रशिक्षित कर उसे रोजगार दिलवाने का कार्य पहले से ही कर रहा है। इस ने विचार से अब पूरे भारत में दिव्यांग के पूर्ण सशक्तिकरण की योजना के जरिए उनके आत्मबल को बढ़ाकर उनको सही रूप से आत्मनिर्भर बनाने का योजना भी तैयार कर रहा है।
भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक श्री राम कृष्ण गोस्वामी जी ने कहा की समाज में राजनीति ही न्याय व्यवस्था की स्थापना की बुनियाद है और श्रीमद् भगवद्गीता ही राजनीति के राजधर्म की राज विद्या है ,जन जन गीता और घर घर गीता के माध्यम से इस अभियान को गति मिलेगी और श्रेष्ठ व्यक्ति का र्निमाण भी यही से होगा। कार्यक्रम का संचालन एनडीएफडीसी के कंसलटेंट श्री रवि शंकर झा ने किया। इस कार्यक्रम का संयोजन ए.आर. एस. मीडिया के प्रबंधक रुपेश रंजन कर रहे थे। इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, ममता भारती, अमित रंजन झा, गणेश कुमार उर्फ विनोद एवं कई दिव्यांगजन मौजूद थे।q
0 Response to " दिव्ययंगजनों के बीच लोक चेतना विकास अभियान का का हुआ आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें