दक्ष-देशज सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई पद्मश्री दुलारी देवी  बिहार के 51 प्रबुद्ध कलाकारों को मिला दक्ष- देशज सम्मान

दक्ष-देशज सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई पद्मश्री दुलारी देवी बिहार के 51 प्रबुद्ध कलाकारों को मिला दक्ष- देशज सम्मान


पटना: विश्व विरासत दिवस के अवसर पर मिथिला इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल हेरिटेज एंड इंडिजेनस लिटरेचर इन आर्ट्स' एवं कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ (भाजपा), बिहार प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लोक शिल्प एवं लोक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं दक्ष-देशज शिल्पकारों के सर्वांगीण विकास को समर्पित दक्ष-देशज राज्य शिल्प सम्मान 2023-24 का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर में किया गया। जिसमे बिहार के लोक कला संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनामिका सिंह पटेल एमएलसी, पद्मश्री विमल जैन,वरुण कुमार सिंह (प्रदेश संयोजक) 'कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ' (भाजपा), बिहार प्रदेश एवम 

शरद कुमार (संस्थापक एवं निदेशक) "मिथिला इंस्टिटयूट ऑफ ट्रेडिशनल हेरिटेज एंड इंडिजेनस लिटरेचर इन आर्टस', के द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय दक्ष-देशज सेवा रत्न सम्मान से प‌द्मश्री श्रीमती दुलारी देवी (वरिष्ठ कलाकारः मिथिला चित्रकला) एवम कर्नल श्री राहुल शर्मा (निदेशकः निफ्ट, पटना) को दिया गया तो वहीं दक्ष-देशज अखण्ड स्तम्भ सम्मान 2023-24 के लिया 

श्री कपिलेश्वर साह (वरिष्ठ पत्रकार) मधुबनी, श्री संजीव कुमार (पैटसन ग्राफिक्स) पटना,

श्री रुपेश रंजन सिन्हा (सामाजिक कार्यकर्ता) पटना को प्रदान किया गया। वहीं कुल 51 कलाकारों को शिल्प सम्मान 2023 - 24 प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत सलोनी मलिक के नृत्य के साथ शुरू हुआ तो वही संगीत सीक्षायतान की निर्देशिका यामिनी शर्मा एवम उनके कलाकारों के द्वारा भव्य राम स्तुति नृत्य की प्रस्तुति हुई तो महिमा ग्रुप के द्वारा झूमर नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर आदर्श वैभव, नितेश कुमार, दीप श्रेष्ठ, शिवजी सिंह, रंजन कुमार, के साथ साथ कई गौतम दत्ता, मनीष चंद्रेश मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शेवता सुरभि एवम निहाल कुमार सिंह कर रहे थे।

0 Response to " दक्ष-देशज सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुई पद्मश्री दुलारी देवी बिहार के 51 प्रबुद्ध कलाकारों को मिला दक्ष- देशज सम्मान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article