दीदी जी फाउंडेशन एवं मगध विकास लोक  पटना के संयुक्त तत्वावधान में दीदी जी लघु नाट्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दीदी जी फाउंडेशन एवं मगध विकास लोक पटना के संयुक्त तत्वावधान में दीदी जी लघु नाट्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


 भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में जन भारत रंग कार्यक्रम के अंतर्गत दीदी जी फाउंडेशन एवं मगध विकास लोक  पटना के संयुक्त तत्वावधान में दीदी जी लघु नाट्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पूरे भारत देश की 2000 से अधिक नाटक संस्थाओं ने 21फरवरी शाम 4:00 बजे अपने-अपने शहरों में नाटक लो आई वापस सोने की चिड़िया प्रस्तुत किया ।मगध विकास लोक कोसुत पटना ने भारत रंग कार्यक्रम में सोने की चिड़िया का मंचन किया।

     दीदी जी फाउंडेशन के संस्थापिका डॉक्टर नम्रता आनंद ने बताया दीदी जी फाउंडेशन के दीदी संस्कारशाला, उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय कुरथौल, गायत्री परिवार के संस्कारशाला के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाट्यमंचन में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

   इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय कुमार चौधरी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय कुरथौल,डॉक्टर अर्चना कुमारी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुरथौल,डांस टीचर शिवम शुक्ला , संगीत टीचर, तपोस कुमार, रेखा वर्मा, दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक, मिथिलेश कुमार सिंह,राकेश कुमार, रंजीत ठाकुर, सोनू कुमार, अरुण कुमार, सूरज कुमार,प्राची प्रियदर्शनी , पवन कुमार एवं दीदी जी फाउंडेशन के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्यक्रम में कमलेश कुमार सिंह प्रधानाध्यापक दरियापुर और दिलीप कुमार प्रधानाध्यापक टरवा  भी उपस्थित थे। साथ ही उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुरथौल एवं मध्य विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं सारे बच्चे उपस्थित थे। अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों की अच्छी प्रस्तुति के लिए सारे बच्चों को पारितोषिक वितरण किया गया।

   राजकीय सम्मान से सम्मानित शिक्षिका एवं समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद ने बताया की सरकारी विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। दीदी जी फाउंडेशन लगातार पिछले 27 वर्षों से गरीब झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों एवं सरकारी विद्यालयों के बच्चों के सांस्कृतिक विकास के लिए कार्य कर रहा है

    राकेश कुमार ने बताया कि उनकी संस्था मगध विकास लोक पिछले 31 वर्षों से नाट्यमंचन पर कार्य करताआ रहा है। नाटक के मंचन में विजय कुमार शर्मा, अवधेश यादव, आयशा कुमारी एवं उनकी टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

    डॉ अर्चना कुमारी ने बताया कि वह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हैं।

   दीदी जी फाउंडेशन के सदस्य सूरज कुमार कृष्ण की भूमिका में, प्राची प्रियदर्शनी सीता की भूमिका में ,पवन कुमार राम की भूमिका में छाया कुमारी, पल्लवी कुमारी, काजल कुमारी, पूनम कुमारी,राखी कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0 Response to "दीदी जी फाउंडेशन एवं मगध विकास लोक पटना के संयुक्त तत्वावधान में दीदी जी लघु नाट्य महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article