*उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया*

*उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया*


टीम वर्क की भावना के साथ कार्य करते रहें : डॉ. सुरेश कुमार चौधरी


·      संस्थान के कार्यों की हुई सराहना


·      एक एकड़ समेकित कृषि प्रणाली मॉडल का हुआ लोकार्पण


·      अटारी पटना एवं केन्द्रीय आलू अनुसंधान केन्द्र, पटना का भी दौरा किया


            डॉ. सुरेश कुमार चौधरी, उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ने दिनांक 19 जनवरी 2024 को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना का दौरा किया | प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने संस्थान की प्रगतिशील परियोजनाओं का निरीक्षण किया | उन्होंने  संस्थान परिसर में संचालित आईएआरआई पटना हब के छात्र-छात्राओं से मिलकर अपने अनुभव साझा किए और जीवन में हमेशा अच्छा करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया |

            डॉ. चौधरी ने संस्थान में एक एकड़ समेकित कृषि प्रणाली मॉडल का भी लोकार्पण किया तथा वहाँ पौधरोपण किया | उन्होंने संस्थान एवं इसके अनुसंधान केन्द्र व कृषि विज्ञान केन्द्रों के कार्यों की सराहना की |  इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने संस्थान एवं इसके अधीनस्थ केन्द्रों की प्रगतिशील परियोजनाओं, आईएआरआई पटना हब की गतिविधियों एवं संस्थान के विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जिसके बाद विभिन्न प्रभागाध्यक्षों ने अपने-अपने प्रभागों की उपलब्धियों एवं चल रही गतिविधियों के बारे में अवगत कराया | डॉ. चौधरी ने संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित दो प्रसार पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया | उन्होंने कृषकों के साथ वार्ता की एवं विभिन्न फसलों में जलवायु अनुकूल प्रजातियों एवं फसल विविधीकरण को अपनाने पर बल दिया |

            डॉ. चौधरी ने संरक्षण कृषि के नये आयामों पर शोध करने की सलाह दी | वर्तमान समय में किसान उत्पादक संगठन और किसान उत्पादक कंपनी पर कार्य करने पर जोर दिया | उन्होंने राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं से जुड़कर कार्य करने की भी बात कही |

0 Response to " *उप महानिदेशक (प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन) ने कृषि अनुसंधान परिसर पटना का दौरा किया*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article