*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह प्रचार रथ को रवाना*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह प्रचार रथ को रवाना*


पटना, 15.01.2024


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय से 24 जनवरी को आयोजित होने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह के प्रचार-प्रसार के लिए 4 रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 


ज्ञातव्य है कि भाजपा ने 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी समारोह पूरे बिहार में मनाने का निर्णय लिया है। जन्म शताब्दी समारोह का मुख्य आयोजन राजधानी पटना के मिलर स्कूल के परिसर में होगा। इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर जननायक की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। 


इस मौके पर श्री चौधरी ने कहा कि जननायक के विचारों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने व आयोजन को सफल बनाने के लिए ये चारो रथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में जायेंगे और आम लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

0 Response to " *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह प्रचार रथ को रवाना* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article