*केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन*

*केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन*


पटना  22/12/2023

 विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि उत्पन्न करने, वैज्ञानिक ज्ञान और अनुभव के विस्तार के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग के तत्वाधान में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 कंकड़बाग में शुक्रवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2023 24 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पटना प्रमंडल के आयुक्त, सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कुमार रवि की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों का हरित पादपों और शाल के माध्यम से स्वागत किया। प्रदर्शनी में पटना संभाग के लगभग 49 केन्द्रीय विद्यालयों के 200 प्रतिभागी कृषि, स्वास्थ्य, यातायात और संचार, पर्यावरणीय जीवन और संगणकीय चिंतन जैसे विषयों पर अपने मॉडल और प्रस्तुति विवरण के साथ सहभागिता कर रहे हैं। केविसं के दिशा निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।


 प्रदर्शनी में बच्चों के द्वारा निर्मित समाज के लिए विज्ञान और तकनीकी से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनका स्वतंत्र निर्णायक मण्डल द्वारा सूक्ष्म अवलोकन और मूल्यांकन किया जाएगा। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य एम पी सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का परिचय देते हुए बताया कि बाल विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को पुष्ट करने में सहायता मिलती है। यही विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य हैं। इनकी सोच और क्षमता हमारे देश की वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता को प्रतिष्ठित करेगी। कार्यक्रम की संरक्षक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में केविस पटना संभाग की प्रभारी उपायुक्त श्रीमती सोमा घोष ने बताया कि यह विज्ञान प्रदर्शनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दिशा-निर्देश और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का ही परिणाम है। भौतिक विज्ञान शिक्षक एस के वर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस प्रदर्शनी से 15 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को अप्रैल 2024 में भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता करने का मौका मिलेगा। सभ्यता के विकास में विज्ञान के योगदान की महत्वत्ता बताते हुए पटना आयुक्त श्री कुमार रवि ने बताया की आज हम जो भी प्रगति देख रहे हैं वह सब विज्ञान का ही परिणाम है। विद्यार्थियों को कक्षा में प्रश्न जरूर पूछना चाहिए यही हमें सभी समस्याओं के समाधान की ओर ले जाता है आगे उन्होंने बताया कि आज बहुत अच्छा दिन है 22 दिसंबर को ही महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। 


विद्यालय उपप्राचार्य श्री नृपेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

0 Response to " *केंद्रीय विद्यालय कंकड़बाग में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन*"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article