प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन

प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन


देश को जब भी महान बनाया स्त्री शक्ति ने बनाया : सम्राट 


सम्राट ने लालू के नाम लिए कसा तंज, अपनी बेटी, पत्नी दिखी, लेकिन समाज की बेटी नहीं दिखी


पटना, 4 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन आज पार्टी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित किया गया। 


इस समारोह का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया,  डा. किरण घई  एवं महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 


इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि संगठन की संरचना बन गई अब भाजपा आगे बढ़े इसकी चिंता करनी है। उन्होंने कहा कि देश को जब भी महान बनाया स्त्री शक्ति ने बनाया। आज सभी घरों को मां लक्ष्मी की जरूरत होती है। 


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहा करते है कि राजीव गांधी जी का सपना महिलाओं को आरक्षण देने का था। लेकिन कांग्रेस के नेताओं का सपना भी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। 


उन्होंने  बिना किसी के नाम लिए हुए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी और पत्नी दिखी, लेकिन समाज की बेटी , बिहार की बहनें नहीं दिखी। उन्होंने कहा कि गरीबी से आने वाले गरीबों को सपने जरूर दिखाकर सत्ता में आए लेकिन सत्ता मिलने के बाद वे भूल गए। आज मोदी जी की गारंटी पूरे देश के लोग स्वीकार कर रहे है।


विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि विरोधी कहते हैं कि मोदी ने क्या किया। उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार ने घर दिया, बिजली दिया, पानी दिया, शौचालय दिया, रसोई गैस दिया और गरीबों को भोजन दिया और विरोधी पूछते है कि मोदी जी ने क्या किया। 


इस मौके पर धर्मशिला गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह टीम प्रधानमंत्री जी की नीतियों को जन-जन तक पहुॅंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।  आने वाला दिन महिला सशक्तिकरण का ही है । आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पूरी तन्मयता से मेहनत करेगी । 


इस मौके पर भारतीय जनता महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना झा, शोभा सिंह, भारती सुमन पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह कुशवाहा, सरला रजक, सरोज जायसवाल, अंजनी निषाद, दिव्या गुंजन, चेतना सिन्हा, कुमकुम देवी, गुंजा बेगानी, प्रदेश मंत्री प्रो0 सीमा शर्मा, संगीता चित्रांश, सीमा पाण्डेय, शशि बल्दिहार, राम कुमारी देवी, रेशमा भारती यादव, चॉंदनी पाण्डेय, सीमा झा, कोषाध्यक्ष डॉ0 रागिनी रानी, नीलम कुमारी, रजनी जायसवाल, प्रवक्ता विमला सिंह, प्रियंका सिंह, प्रीति पाठक, कुमारी प्रियंका चमार, चंचल सिंह, आशा देवी, नीलम भगत, श्वेता श्रीवास्तव, सुनीता साहू, सुलेखा झा, जयंती पटेल, रीमा सिंह, ललिता सिंह, सुसुमलता कुशवाहा, मुख्यालय प्रभारी चिंता ओझा, कार्यालय मंत्री साधना राव, सह कार्यालय मंत्री मीना सिन्हा, संजू कुमारी पटेल, मीडिया प्रभारी सीमा सिंह, कार्यक्रम धर्मशीला शर्मा को आगत अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

0 Response to " प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article