*मानव अधिकार रक्षक ने स्लम बस्ती में निःशुल्क शिक्षा सेंटर खोला - 31 दिसम्बर को मनायेगा स्थापना दिवस*

*मानव अधिकार रक्षक ने स्लम बस्ती में निःशुल्क शिक्षा सेंटर खोला - 31 दिसम्बर को मनायेगा स्थापना दिवस*

 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 26 दिसम्बर ::


बिहार में सक्रीय रूप से सामाज के प्रति समर्पित, आर्थिक उत्थान, शिक्षा, शांति, सद्भाव के लिए काम कर रही है मानव अधिकार रक्षक। संस्था ने शिक्षा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सोमवार को पटना में, कंकड़बाग के टैंपो स्टैंड स्थित स्लम बस्ती में निःशुल्क शिक्षा सेंटर खोला है। उक्त जानकारी मानव अधिकार रक्षक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि मानव अधिकार रक्षक के सक्रिय सदस्य किरण कुमारी एवम गीता प्रसाद ने शिक्षा कार्य की पूरी जिम्मेवारी लेते हुए  इस निःशुल्क शिक्षा सेंटर का उद्घाटन की  है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि इस सेन्टर में बच्चो और महिलाओं को पढ़ाने के साथ-साथ स्वावलंबी बनाने वाली योजनाओं पर भी कार्य किया जाएगा। ताकि स्लम बस्तियों की अधिकाधिक महिलाएं स्वावलंबी बन सके।


उन्होंने बताया कि 31 दिसम्बर को मानव अधिकार रक्षक की स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस पर पटना के इंडियन मेडिकल एशोशियेशन (आई एम ए) हॉल में एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में विगत दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी जायेगी और आगामी वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा।

                        

0 Response to "*मानव अधिकार रक्षक ने स्लम बस्ती में निःशुल्क शिक्षा सेंटर खोला - 31 दिसम्बर को मनायेगा स्थापना दिवस* "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article