होटल द एवीआर में नया साल का जश्न रहा खास, अनलॉक 2024 में रात भर झूमे पटनावासी

होटल द एवीआर में नया साल का जश्न रहा खास, अनलॉक 2024 में रात भर झूमे पटनावासी


पटना (31 दिसंबर, 2023) : नए साल के जश्न में डूबे लोगों ने शहर के होटल द एवीआर में देर रात मस्ती करते हुए नव वर्ष के आगमन का आनंद उठाया। होटल में लोग डीजे के धुन पर देर रात तक नाचते नजर आए। फिल्मी गीतों पर झूमते हुए लोगों ने एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। जैसे - जैसे रात ढलते जा रहा था लोग और जोश के साथ नए साल का स्वागत करने को तैयार थे। कार्यक्रम में कोलकाता के डांस ट्रूप ने अपने जबरदस्त डांस से लोगों को खूब झुमाया। वहीँ देश की चर्चित डीजे अंजलि ने भी अपने डीजे की धुन से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में लोगों की मस्ती में चार चाँद लगाया सिंगर्स दिव्य ज्योति और पंकज झा ने। गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों को गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। होटल द्वारा आयोजित अनलॉक 2024 में एंकर ने भी अपने हसमुख अंदाज से लोगों का मनोरंजन  किया। कार्यक्रम में रात भर हाई वोल्टेज डांस और म्यूजिकल इवेंट का तड़का लगता रहा जिससे होटल में आए दर्शकों का मनोरंजन होता रहा। होटल द एवीआर के जनरल मैनेजर सूर्य कांत ने कहा कि कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए बॉलीवुड डांस, सिंगिंग, कॉमेडी, सेल्फी जोन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं होटल के एफ एंड बी मैनेजर कुंदन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों ने कई तरह के व्यंजनों और मॉकटेल्स का लुत्फ उठाया।

0 Response to " होटल द एवीआर में नया साल का जश्न रहा खास, अनलॉक 2024 में रात भर झूमे पटनावासी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article