*पटना नगर निगम द्वारा शहर में तैयार किए गए हैं अस्थाई रैन बसेरा*
*ठंड में सड़क पर सोने वाले लोगों को नि:शुल्क ले सकेंगे आश्रय*
पटना - 28 नवंबर 2023
ठंड की शुरुआत के साथ ही पटना नगर निगम द्वारा शहर में 17 जगह पर अस्थाई रैन बसेरा तैयार किया गया है। *मंगलवार को
माननीय महापौर एवं उप महापौर द्वारा न्यू सचिवालय स्थित रैन बसेरा का शुभारंभ भी किया गया।* बता दे की रैन बसेरा में 3 शिफ्ट में केयर टेकर की तैनाती की गई है। *इसके साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी एवं विभागों का हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।* सभी रैन बसेरा में एक विशेष फीडबैक का रजिस्टर भी है जहां आश्रय लेने वाले लोग अपना फीडबैक दे सकते हैं। महापौर एवं उपमहापौर द्वारा व्यवस्था की तारीफ करते हुए रजिस्टर पर फीडबैक भी दिया गया। नगर निगम द्वारा *चार विशेष रैन बसेरे में महिलाएं के लिए भी विशेष बेड की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही यहां केयरटेकर के रूप में महिला पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।*
*रैन बसेरा का नाम एवं बेड की संख्या*
हड़ताली मोड़ 30
सचिवालय गेट न0- 3 30
*आर ब्लाॅक 30*
*महिला 15*
*जीपीओ 30*
*महिला 15*
*बुद्धा स्मृति पार्क 30 महिला 15*
*गांधी मैदान होटल मौर्या 30 महिला 15*
गांधी मैदान गेट न. 04 30
वैशाली गोलम्बर 30
छजजु मोड़ 30
मलाही पकड़ी मंदीर 30
बहादुरपुर पुल के नीचे 30 ,
चैक शिकारपुर पुल के नीचे 30
हाडिंग रोड हज भवन 30
*सभी चीजों की रहेगी सुविधा*
रैन बसेरा में आमजनों के लिए निःशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरों में
कार्पेट , चौंकी, गद्दा , चादर तकिया, तकिया कवर कम्बल कम्बल कवर, अग्निशामक यंत्र ट्रंक, पीने का पानी, CCTV Camera , रजिस्टर ,टेबल, कुर्सी एवं एनक की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। *कार्यक्रम में महापौर श्रीमती सीता साहू, उप महापौर रश्मि कुमारी, अपर नगर आयुक्त देवेंद्र सुमन, कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी प्रभात रंजन एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।*
0 Response to " *पटना नगर निगम द्वारा शहर में तैयार किए गए हैं अस्थाई रैन बसेरा*"
एक टिप्पणी भेजें