मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया

मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया


20/11/2023


पटना, 20 नवम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अंतिम दिन आज अहले सुबह अपने आवास 1 अणे मार्ग स्थित तालाब में पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया तथा ईश्वर से राज्य एवं देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की।


आज राज्य के विभिन्न नदियों एवं तालाबों में बड़ी संख्या में छठव्रतियों ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और शांति एवं श्रद्धा के वातावरण में लोक आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न हुआ।

0 Response to " मुख्यमंत्री ने पूरी श्रद्धा के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article