जहानाबाद के भारोत्तोलकों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है। वहीं बेगूसराय के भारोत्तोलकों ने भी तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा है।
पटना, 08.11.2023। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता 2023-24 में बुधवार को जहानाबाद के भारोत्तोलकों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है। वहीं बेगूसराय के भारोत्तोलकों ने भी तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा है।
स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन नवादा ने एक स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य पदक, सारण ने एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य तथा एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र एवं सीतामढ़ी के भारोत्तोलकों ने भी एक-एक स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में अपना स्थान बेहतर किया।
जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव श्री ओम प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण का समापन समारोह गुरूवार को 2.00 बजे अपराह्न में किया जायेगा तथा बुधवार को संपन्न हुए विभिन्न आयु वर्ग एवं भार वर्ग के इस प्रकार हैं:-
बालिका अंडर-17 (63 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - सारिका राय - बेगूसराय - 65 कि0ग्रा0
द्वितीय - पुष्पा कुमारी - जहानाबाद - 63 कि0ग्रा0
तृतीय - करिश्मा कुमारी - सारण - 60 कि0ग्रा0
बालिका अंडर-17 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - मोनिका शर्मा - नवादा - 71 कि0ग्रा0
द्वितीय - पल्लवी रानी - मुजफ्फरपुर - 46 कि0ग्रा0
बालिका अंडर-17 (75 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - मोनिका शर्मा - जहानाबाद - 156 कि0ग्रा0
द्वितीय - रागिनी कुमारी - सिवान - 69 कि0ग्रा0
तृतीय - अन्नी - जहानाबाद - 46 कि0ग्रा0
बालिका अंडर-17 ($75 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - आदिति कुमारी - बेगूसराय - 85 कि0ग्रा0
द्वितीय - एन्द्री कुमारी - पटना - 55 कि0ग्रा0
तृतीय - मोनिका कुमारी - कटिहार - 39 कि0ग्रा0
बालिका अंडर-19 (63 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - जुही चावला - जहानाबाद - 110 कि0ग्रा0
द्वितीय - कृतिका राज - पटना - 103 कि0ग्रा0
तृतीय - अस्मिता कुमारी - बेगूसराय - 83 कि0ग्रा0
बालिका अंडर-19 (69 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - शालिनी कुमारी - बेगूसराय - 146 कि0ग्रा0
द्वितीय - अंशु कुमारी - नवादा - 50 कि0ग्रा0
बालक अंडर-17 (77 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - अनन्त देव - सारण - 202 कि0ग्रा0
द्वितीय - रौशन कुमार - जहानाबाद - 185 कि0ग्रा0
तृतीय - अनिशेक राज साहिल - जहानाबाद - 168 कि0ग्रा0
बालक अंडर-17 (85 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - आदित्या राज - जहानाबाद - 188 कि0ग्रा0
द्वितीय - अंकित राज - सारण - 161 कि0ग्रा0
तृतीय - अमित कुमार - नवादा - 156 कि0ग्रा0
बालक अंडर-19 (77 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - सुन्द्रम कुमार - एकलव्य - 195 कि0ग्रा0
द्वितीय - दीपु कुमार - नवादा - 130 कि0ग्रा0
तृतीय - आदित्या आनन्द - भागलपुर - 108 कि0ग्रा0
बालक अंडर-19 (85 कि0ग्रा0 भार वर्ग)
प्रथम - रूद्र प्रताप सिंह - सीतामढ़ी - 140 कि0ग्रा0
द्वितीय - अमित कुमार - जहानाबाद - 117 कि0ग्रा0
तृतीय - सार्थक कुमार - जहानाबाद - 88 कि0ग्रा0
0 Response to "जहानाबाद के भारोत्तोलकों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर जगह बना ली है। वहीं बेगूसराय के भारोत्तोलकों ने भी तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाये रखा है।"
एक टिप्पणी भेजें