नीतीश सरकार का कमाल, मुसलमानों को हिन्दू बना डाला : फज़ल इमाम मल्लिक

नीतीश सरकार का कमाल, मुसलमानों को हिन्दू बना डाला : फज़ल इमाम मल्लिक


पटना 09 अक्टूबर 2023

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने जातीय जनगणना में कई तरह का खेल किया है| जिसमे जारी आकडों पर संशय है| राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने जातीय जनगणना के जारी आकडों पर सवाल उठाया और कहा है की इन आकड़ो को लेकर कई तरह की बाजीगरी हुई है| मल्लिक ने कहा कि नीतीश सरकार का यह कमाल ही है की जारी आकड़ो में मुसलमानों को हिन्दू बना डाला है| उन्होंने कहा कि बिहार में मुसलमानों में कलाल/इराकी जाति बड़ी तादाद में है लेकिन जारी आकडों में इसे हिन्दुओं की उपजाति में शामिल कर दिया गया है| मल्लिक ने बताया कि क्रम संख्या 122 के तहत कलाल/इराकी जाति को हिन्दू उपजाति बताया गया है| रालोजद इसकी कड़ी निंदा करती है| पार्टी का मानना है कि ऐसा साजिश के तहत किया गया है क्योंकि इस जाति की तादाद बिहार में 10 से 15 लाख है| 

मल्लिक ने बताया कि इससे पूरे बिहार के कलाल/इराकी जातियों में गुस्सा है, रालोजद इनके साथ खड़ा है| मल्लिक ने कहा कि इन विसंगतियों की वजह से साफ़ है कि आकड़े फर्जी और जाली है|     

        

0 Response to "नीतीश सरकार का कमाल, मुसलमानों को हिन्दू बना डाला : फज़ल इमाम मल्लिक"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article