
चैम्बर द्वारा चद्रायण-3 के सहज एवं सफल लैंडिंग का गर्मजोशी से स्वागत
23 अगस्त 2023
बिहार चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आज चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया है I
चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि आज का दिन भारत के लिया एक एतिहासिक दिन है I चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से देशवासियों विशेष कर व्यवसायी समाज काफी प्रसन्न है I चंद्रयान भारत का महत्वाकांछी अन्तरिक्ष प्रोजेक्ट है इसके जरिये भारतीय वैज्ञानिक चाँद के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल करने में सफल होंगे I
श्री अग्रवाल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग में सहयोग के लिए चंद्रयान-3 के पूरी टीम एवं भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान एजेंसी (इसरो) के वैज्ञानिकों के प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है I इस एतिहासिक अवसर पर चैम्बर प्रांगण में एक बैठक हुई जिसमे अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के अतिरिक्त उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, सुभाष कुमार पटवारी, प्रदीप कुमार, आशीष शंकर, पशुपति नाथ पाण्डेय, राजेश जैन, सुबोध जैन, आशीष प्रसाद उपस्थित थे I
0 Response to "चैम्बर द्वारा चद्रायण-3 के सहज एवं सफल लैंडिंग का गर्मजोशी से स्वागत"
एक टिप्पणी भेजें