विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा कर रही है सभी   राजनीतिक दल : मुकुल आनंद

विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा कर रही है सभी राजनीतिक दल : मुकुल आनंद


पटना : रविवार को पटना स्थित होटल बुद्धा रेजीडेंसी में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र पुष्कर एवं संचालन दिवाकर शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार विश्वकर्मा उर्फ मुकुल आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में बिहार के सभी जिलों से विश्वकर्मा बंधु गण भाग लिए। आए हुए सभी लोगों का महासंघ के द्वारा अंगवस्त्रम एवं पुष्पहार से सम्मानित किया गया। महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार उर्फ मुकुल आनंद ने कहा विश्वकर्मा समाज की सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनीतिक भागीदारी न के बराबर है। कोई भी राजनीतिक दल विश्वकर्मा समाज की अहमियत नहीं दे रहा है। मंडल कमीशन के कुछ सिफारीशे की लागू होने के बाद इस पिछड़ा एवं अति पिछड़ा विश्वकर्मा समाज में सरकारी नौकरी देखने को मिल रहा है। जिसे लागू करवाने में कितने वर्षों तक हमारे नायकों को संघर्षों का सामना करना पड़ा। वही भारतीय जनता पार्टी कुछ जातियों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण महज 24 घंटे के अंदर लागू कर हमारे आरक्षण में डकैती करने का काम किया। विश्वकर्मा समाज को अपने हक अधिकार के लिए एक जुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। विश्वकर्मा समाज आजादी से अब तक अलग अलग लड़कर हाशिए पर है। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ बढ़ई, लोहार, सोनार, कसेरा, ठठेरा एवं कुम्हार विश्वकर्मा के पांचों पुत्रों को एकजुट करने की मुहिम चलाया है। विश्वकर्मा वंशज को उचित प्रतिनिधित्व व सामाजिक स्तर पर सम्मान दिलाना मेरी प्राथमिकता है। महासंघ के द्वारा जन संपर्क दो सालो से हर जिलों में चलाया जा रहा है। आगामी अक्टूबर माह में पटना के गांधी मैदान में विशाल विश्वकर्मा रैली किया जायेगा। यही रैली विश्वकर्मा समाज की भविष्य तय करेंगी। जो राजनीतिक दल विश्वकर्मा समाज को संख्या बल के अनुपात तीन लोकसभा एवं पंद्रह विधानसभा की सीट की भागीदारी सुनिश्चित करेंगी, विश्वकर्मा समाज उन्हे ही अपना वोट देंगी। बैठक में जिला अध्यक्ष के पद पर - भिखारी शर्मा (सीतामढ़ी), सुरेन्द्र कुमार ठाकुर (दरभंगा), संजय कुमार (सुपौल), डॉ रघुनंदन शर्मा (सहरसा), कलक्टर शर्मा (बक्सर), आमिर चंद (भोजपुर), ओम प्रकाश (खगड़िया), जीतेन्द्र शर्मा (वैशाली), सीता राम शर्मा (मधुबनी), मीना देवी (नौबतपुर, पटना) मनोनयन किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, वैशाली – मीना शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरा – राजेंद्र पुष्कर,प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव शर्मा सीतामढ़ी,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार शर्मा दरभंगा, जिला उपाध्यक्ष, दरभंगा – रविन्द्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष, पटना – अशोक कुमार शर्मा को मनोयन किया गया। बैठक में सेवा निवृत भारतीय प्रशासनिक अधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा, सेवा निवृत एडीएम सुरेश शर्मा, मीना शर्मा, सेवा निवृत बैंक प्रबंधक ईश्वर चंद्र शर्मा, डॉक्टर संतोष आनंद, डॉक्टर रघुनंदन शर्मा, पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार शर्मा, भारतीय फ्यूल कॉरपोरेशन के निदेशक सुधीर शर्मा उपस्थित रहे।

0 Response to " विश्वकर्मा समाज की उपेक्षा कर रही है सभी राजनीतिक दल : मुकुल आनंद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article