अग्निशमन सेवा सप्ताह पर होटल मौर्या में किया गया फायर मॉक ड्रिल

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर होटल मौर्या में किया गया फायर मॉक ड्रिल

 

पटना : अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर सोमवार को होटल मौर्या में प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा फायर मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने के अद्भुत तरीके प्रस्तुत किए गए। फायर अलार्म द्वारा आग की सूचना मिलते ही मार्शल टीम हरकत में आ गई। अतिथि को इमरजेंसी लैंडर द्वारा रूम से बारी - बारी से सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद होटल मौर्या के एडमिनिस्ट्रेटर आर के सिंह द्वारा अतिथि को प्राथमिक उपचार ( बी पी जाँच ) मुहैया कराया गया और एम्बुलेंस के द्वारा नजदीक के रेनबो अस्पताल भेजा गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित मनोज कुमार नाथ  ( जिला अग्निशमन पदाधिकारी ) ने अग्नि सुरक्षा पर होटल मौर्या के कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

वहीं अन्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजन सिन्हा ( निदेशक, जे पी सिन्हा इंस्टिट्यूट ऑफ़ डिजास्टर मैनेजमेंट ),  डॉ.  करीम, डॉ. दीपक शरण ( एसयुपीडीटी, रेड क्रॉस सोसाइटी ), चंद्रप्रकाश सिंह ( उपाध्यक्ष, आल इंडिया इंटक ), अरुण कुमार ( थाना प्रभारी, गाँधी मैदान थाना ), अजित कुमार ( लोकल फायर ऑफिसर, लोदीपुर पटना ) ने भी अग्नि सुरक्षा को लेकर अपने - अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर उपस्थित टी एन प्रताप ( ट्रेनर, होटल मौर्या ) ने कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर लोगों को इससे अवगत कराया। जबकि होटल मौर्या के प्रबंध निदेशक आदित्य प्रकाश सिन्हा व होटल मौर्या के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी डी सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का मंच संचालन एडमिनिस्ट्रेटर आर के सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी डी सिंह ने किया। मॉक ड्रिल में मार्शल टीम के साथ होटल मौर्या के विभिन्न विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

0 Response to " अग्निशमन सेवा सप्ताह पर होटल मौर्या में किया गया फायर मॉक ड्रिल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article