इंजीनियर सैफुद्दीन बनेअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष :- हम

इंजीनियर सैफुद्दीन बनेअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष :- हम


पटना 4 अप्रैल 2023 (मंगलवार)

        हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने इंजीनियर सैफुद्दीन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।

     प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि इंजीनियर सैफुद्दीन पार्टी संगठन के पुराने वरिष्ठ नेता हैं। इनके पार्टी के प्रति निष्ठा, संगठन का लंबा अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जवाबदेही सौंपी है । हमें विश्वास है कि अल्पसंख्यक समाज के विकास के लिए जो हमारी पार्टी का संकल्प है, उसे अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बताते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे, जिससे की हम पार्टी और मजबूत होगी ।

        इंजीनियर सैफुद्दीन को पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी के बिहार प्रदेश प्रभारी राजन सिद्दीकी, प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता विजय यादव, संजर आलम, रामविलास प्रसाद, रघुवीर मोची, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनीता अशोक, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री, कमाल परवेज, मोहम्मद कलामुद्दीन, इरफान उल हक, अनिल रजक, शरीफुल हक, कैप्टन ताहिर, मेहराब खान, मोहम्मद कलामसव, मोहम्मद हसीम इजहार खान आदि हम नेताओं ने बधाई दी ।

0 Response to "इंजीनियर सैफुद्दीन बनेअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष :- हम"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article