होली मिलन में बिहार विभूति अवार्ड संपन्न

होली मिलन में बिहार विभूति अवार्ड संपन्न

 

होली मिलन में बिहार विभूति अवार्ड संपन्न
पटना 
स्थानीय डॉक्टर कॉलोनी स्थित एमएनपी एकेडमी सभागार में बिहार स्वास्थ्य शिक्षा परिषद,पटना की ओर से 38 वर्ष होली मिलन समारोह के साथ-साथ "बिहार विभूति अवार्ड" कई प्रतिभावान को दिया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के जेडीयू युवा नेताअरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।  साथ ही प्रख्यात समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिवाकर तेजस्वी, विधान पार्षद व राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा के डॉ संजय मयूख, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विनोद शर्मा, राजीव रंजन शर्मा,एमएनपी प्रोडक्शन के निदेशक नीरज सिन्हा एवं जयंती सिन्हा, प्रख्यात लोक गायक उमेश सिंह सुशील ने होली के अवसर पर अपने विचार भी व्यक्त किए और सभी को शुभकामनाएं दी।
आरंभ में उमेश सिंह सुशील ने आगंतुक अतिथियों कलाकारों को अपने लोक गायन से सभी का स्वागत किया जो अति सराहनीय रहा।
अतिथियों के द्वारा डॉक्टर एस के मिश्रा, डॉ राजेश कुमार,मंजर सुलेमान, प्रांगण संस्था के सचिव अभय सिन्हा,वादन विधा में सतीश उपाध्याय, कला में महेश स्वर्णकार को बिहार विभूति से नवाजा गया। सम्मान स्वरूप आकर्षक प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।
 समारोह की अध्यक्षता बिहार स्वास्थ्य शिक्षा परिषद के अध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी संत ने किया उन्होंने कहा किया कार्यक्रम विगत 38 मी वर्ष आज संपन्न हो रहा है जब तक मेरी सांस चलती रहेगी इस तरह का आयोजन को सफल ही भूत करते रहेंगे उन्होंने आगे कहा के कलाकार और पत्रकार का सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है मैं कभी भी इसमें पीछे नहीं हटूंगा। रंग अबीर और सुरुचिपूर्ण व्यंजन से सभी को परोसा गया और कई कलाकारों ने अपनी होली के गीत नृत्य सभी आगंतुक लोगों का मनोरंजन किया। जैसा कि हम जानते हैं की होली के इस त्यौहार में सभी एकजुट होकर के होली के रंग में सरोवर होते हैं और सभी को शुभकामनाएं देते हैं संगत कलाकारों के साथ कई कलाकारों ने अपने संगीत नेट से सभी का मनोरंजन किया जिसमें रिचा वर्मा अनुष्का जयसवाल सनी गुप्ता आकाश कुमार राज रंजन सिंह दिव्य मोहन सौरभ सिंह उमेश सिंह सुशील जयंती सिन्हा सतीश उपाध्याय अरुण कुमार गौतम वंदना कुमारी आदी प्रमुख थी।

0 Response to "होली मिलन में बिहार विभूति अवार्ड संपन्न"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article