समर कैंप का हुआ भव्य समापन

समर कैंप का हुआ भव्य समापन

- *खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी ने सर्टिफिकेट वितरण के साथ किया समर कैंप का समापन* 
- *बच्चों में खेल भावना के साथ खेल संस्कृति के विकास के लिए किया गया था समर कैंप का आयोजन- श्रेयसी सिंह* 
- *विंटर मेंभी लगेगा कैंप*
 - *8 से 20 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित हुआ बच्चों के लिए समर कैंप* 
- *1000 के ज्यादा 7 से 14 वर्ष के बच्चे बच्चियों ने लिया हिस्सा* 

*पटना,22 जून 2026*:- 8 से 20 जून तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में बच्चों के लिए आयोजित समर कैंप का आज खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह द्वारा बच्चों को सर्टिफिकेट देने के साथ समापन किया। साथ में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण, उप निदेशक श्री हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक श्री आनंदी कुमार और चंदन कुमार सिंह उपस्थित रहे। 
 
खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कैंप में आए बच्चों और अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए अपने खिलाड़ी जीवन का अनुभव और गर्व साझा करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ने के साथ साथ खेल में भी हिस्सा लेना चाहिए मोबाइल पर ज्यादा समय बर्बाद करने की जगह। इससे शरीर और दिमाग दोनों स्वस्थ रहता है। खेल मंत्री ने घोषणा की कि समर कैंप की जगह सर्दियों में विंटर कैंप भी लगेगा। बच्चों और अभिभावकों के अनुभव सुनकर यह लग रहा है कि बच्चों में खेल भावना के साथ खेल संस्कृति के विकास में यह समर कैंप सफल रहा है। 

कैंप के दौरान बच्चों को बेसिक एक्सरसाइज, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा विभिन्न खेलों की शुरुआती जानकारी दी जाएगी।
 कैंप में बच्चों को योग, फुटबॉल की बेसिक ड्रिब्लिंग, चेस, स्केटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट ,बास्केटबॉल की मूल तकनीकों के साथ-साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत वॉल क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अलावा आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स और ताइक्वांडो की बुनियादी तकनीकों से भी परिचित कराया गया।
 बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए खेल आधारित क्विज प्रतियोगिताएं और अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
बच्चों के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी योग और खेल की कई गतिविधियां आयोजित की गईं। 
कार्यक्रम में बच्चों ने कैंप में सीखे योग,स्केटिंग और अन्य विधा का प्रदर्शन किया साथ में मंत्री जी के साथ अपने कैंप के सुखद अनुभव साझा किए।  बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए इस तरह का कैंप सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए खेल विभाग, खेल प्राधिकरण और सरकार का शुक्रिया अदा किया और भविष्य में भी ऐसे कैम्प आयोजित करने का अनुरोध किया। 
कैंप में आए विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों बच्चियों को मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

0 Response to "समर कैंप का हुआ भव्य समापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article