पटना में हुआ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

पटना में हुआ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन

पटना। बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय, पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख रोजगारोन्मुखी योजनाओं यथा प्रधान मंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS), मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न हितधारकों को जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी, पटना द्वारा उपस्थित पैनल सदस्यों, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण प्रदाताओं तथा आई.टी.आई. पोलिटेकनिक एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के प्राचार्यों के स्वागत के साथ किया गया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु इन प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात, विभिन्न सत्रों के माध्यम से योजनाओं की तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया।

श्री चंदन राय, टीम लीडर, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना ने राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इसके लाभों एवं उधोग तथा युवाओ की पात्रता के बारे में भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि श्री कुंदन कुमार, सहायक रजिस्टर ऑफ कंपनी ने प्रधान मंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के विभिन्न आयामों को रेखांकित किया, जबकि सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) श्री अतुल चंद्र ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (NAPS) के अंतर्गत प्रशिक्षुओं और नियोक्ताओं को मिलने वाली वित्तीय सहार्यता और पोर्टल के सचालन की प्रक्रिया को समझाया। सत्र के दौरान उपस्थित हितधारकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और शंकाओं का विशेषज्ञों द्वारा त्वरित समाधान किया गया, जिससे योजनाओं के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन की राह स्पष्ट हुईं। 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री मनीष शंकर, मिशन निदेशक, बिहार कौशल विकास मिशन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि यह जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आज पटना एवं जहानाबाद जिलों से इस श्रृंखला की शुरुआत की गई है तथा आगामी दिनों में बिहार के सभी जिलों में क्रमबद्ध रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाने है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके साथ-ही-साथ उन्होंने यह भी बताया की सभी शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों से सक्रिय भागीदारी का अपेक्षा हैं।
युवाओं को औद्योगिक अनुभव प्रदान करने और उन्हें बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करने में ये योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने, यह भी उल्लेख किया कि इस प्रकार के जागरूकता-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के मार्गदर्शन में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री राजेश कुमार (नोडल पदाधिकारी) तथा जिला नियोजन 'पदाधिकारी, पटना की सक्रिय भूमिका रही। अंत में, उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

0 Response to "पटना में हुआ प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना और राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना पर जिला स्तरीय जागरूकता सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article