मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से श्रम संसाधन एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से श्रम संसाधन एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद की शिष्टाचार भेंट

पटना 16 मई, 2026 : आज श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद ने 1, लोक सेवक आवास, पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य के विकास, युवाओं के भविष्य एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के दौरान माननीय मंत्री ने श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं चल रही गतिविधियों की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री को दी। साथ ही राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, कौशल विकास कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने तथा निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने से संबंधित विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

माननीय मंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जा रहे जॉब कैंप, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना तथा नियोजन सेवाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप बेहतर रोजगार उपलब्ध कराना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

बैठक में प्रवासी श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, उनके कल्याण हेतु संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के विषय पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने विभागीय कार्यों के सफल संचालन हेतु माननीय मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा राज्य के समग्र विकास, रोजगार संवर्धन एवं श्रमिक हितों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

माननीय मंत्री ने मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि विभाग अगले पांच वर्षों में युवाओं को 1 करोड़ रोजगार, कौशल एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा आपके मार्गदर्शन में आने वाले समय में इस दिशा में और व्यापक पहल की जाएगी, जिससे राज्य के युवाओं एवं श्रमिकों को अधिक लाभ मिल सके।

0 Response to " मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से श्रम संसाधन एवं युवा, रोजगार एवं कौशल विकास मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद की शिष्टाचार भेंट"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article