पारस हेल्थ में कैंसर मरीजों के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर व किफायती स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च
पारस हेल्थ, पटना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर 9262261111 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस हेल्पलाइन के माध्यम से मरीज कैंसर से संबंधित जानकारी, अपॉइंटमेंट, जांच, उपचार प्रक्रिया एवं विशेषज्ञ परामर्श से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी आसानी से निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
इसके साथ ही किफायती कैंसर स्क्रीनिंग पैकेज भी लॉन्च किए गए। पुरुषों के लिए रु. 8865/- की जांच अब मात्र रु. 3999/- में तथा महिलाओं के लिए रु. 12126/- की जांच मात्र रु. 5999/- में उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते अपनी जांच करवा सकें और कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके।
प्रेस वार्ता में *जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार* ने कहा कि यह पहल कैंसर मरीजों को त्वरित, सुलभ एवं विश्वसनीय मार्गदर्शन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पारस हेल्थ भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। साथ ही बताया कि कैंसर मरीज आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से पूरी तरह कैशलेस इलाज करा सकते हैं। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से स्वास्थ्य के प्रति सजग और जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर डायरेक्टर एवं एचओडी- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. अभिषेक आनंद* , सीनियर कंसल्टेंट- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. अविनाश उपाध्याय* एवं सीनियर कंसल्टेंट- मेडिकल ऑन्कोलॉजी *डॉ. शशांक शेखर दास* उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि कैंसर की समय पर जांच ही बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है और नियमित स्क्रीनिंग से रोग का शीघ्र पता लगाकर सफल उपचार संभव है।
*पारस हेल्थ पटना के बारे में*
पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।
0 Response to "पारस हेल्थ में कैंसर मरीजों के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर व किफायती स्क्रीनिंग पैकेज लॉन्च"
एक टिप्पणी भेजें