पारस हेल्थ में 85 वर्षीय मरीज का 10 सेमी विशाल किडनी ट्यूमर का सफल रोबोटिक सर्जरी

पारस हेल्थ में 85 वर्षीय मरीज का 10 सेमी विशाल किडनी ट्यूमर का सफल रोबोटिक सर्जरी

पटना।
पारस हेल्थ में यूरोलॉजी विभाग की टीम ने 85 वर्षीय एक बुजुर्ग मरीज में लगभग 10 सेमी आकार के जटिल किडनी ट्यूमर (Renal Mass) का सफलतापूर्वक रोबोटिक रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी (Robotic Radical Nephrectomy) द्वारा ऑपरेशन किया। यह मामला तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि ट्यूमर प्लीहा (Spleen) और आसपास की संरचनाओं से गंभीर रूप से चिपका हुआ था, संभवतः डेस्मोप्लास्टिक रिएक्शन के कारण।
उन्नत रोबोटिक तकनीक की मदद से सर्जरी को अत्यधिक सटीकता और सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया। जटिल स्थिति के बावजूद ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति संतोषजनक है।
इस सफल सर्जरी को *वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. राजीव कुमार* , सीनियर कंसल्टेंट – यूरोलॉजी के नेतृत्व में अनुभवी सर्जिकल टीम द्वारा अंजाम दिया गया। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि “85 वर्ष की आयु में इतना बड़ा और आसपास के अंगों से चिपका हुआ ट्यूमर निकालना निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण था। रोबोटिक सर्जरी की उच्च सटीकता, बेहतर विज़न और कंट्रोल के कारण हम जटिल संरचनाओं को सुरक्षित रखते हुए सफल ऑपरेशन कर सके। यह तकनीक कठिन मामलों में मरीजों को बेहतर और सुरक्षित परिणाम देने में अत्यंत सहायक है।”
पारस हेल्थ के *जोनल डायरेक्टर श्री अनिल कुमार* ने कहा कि “पारस हेल्थ में हम लगातार अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के माध्यम से मरीजों को विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रकार की जटिल सर्जरी का सफल निष्पादन हमारी टीम की दक्षता और समर्पण को दर्शाता है। हम पूरी सर्जिकल टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं।”
अस्पताल प्रबंधन ने पूरी सर्जिकल टीम के समर्पण और उत्कृष्ट प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकें जटिल मामलों में मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आ रही हैं।
*पारस हेल्थ के बारे में* 
पारस एचएमआरआई पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।

0 Response to "पारस हेल्थ में 85 वर्षीय मरीज का 10 सेमी विशाल किडनी ट्यूमर का सफल रोबोटिक सर्जरी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article