गौरव वर्मा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता

गौरव वर्मा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता

*पटना. बुधवार, 16 जुलाई, 2025*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों मुज़फ्फरपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गौरव वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने के बाद कहा कि गौरव वर्मा के आगमन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। गौरव वर्मा ने हमारे नेता राहुल गांधी के सामाजिक न्याय और आम लोगों के लिए जारी संघर्ष को देखते हुए पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को अपनाया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गौरव वर्मा के एक अन्य साथी  सहित हजारों समर्थकों को भी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने के बाद गौरव वर्मा ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। देश के सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने में कांग्रेस ही सक्षम है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सशक्त करने में अपना समय और ताकत लगाऊंगा।
सदस्यता कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता मोतीलाल शर्मा ने किया।


इस अवसर पर मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद, मीडिया विभाग  चेयरमैन राजेश राठौड़, अजय चौधरी,  मुजफ्फरपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल शर्मा जी, ब्रजेश प्रसाद मुन्नन सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे

0 Response to "गौरव वर्मा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों ली कांग्रेस की सदस्यता"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article